Spread the love


उरई। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बुखार पीड़ितों की हुई एलाइजा जांच में 10 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसमें तीन मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। अभी तक डेंगू के 75 मामले आ चुके हैं।

जांच के बाद राघवेंद्र (32) पुत्र अतर सिंह राजेंद्रनगर उरई, प्रियांशी (16) बघौरा, रजनी (26) दमदमा कालपी, जितेंद्र (25) दशहरी कदौरा, अंबर (14) पुत्र अजय निवासी बघौरा, मदीना (45) पत्नी नईम निवासी हरदोई गूजर, ज्योति (27) निवासी बिनौरा, पि्रंसी (17) व इमरान निवासी पटेलनगर उरई, अरुण (30) समेत 10 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अब तक 75 केस हो चुके हैं।

संचारी रोग के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जहां भी डेंगू के केस आए है, वहां पर निरोधात्मक कार्रवाई हो चुकी है। आसपास के लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। लोगों को घरों में साफ-सफाई रखने को कहा गया है। इस समय 16 अक्तूबर से जिले में संचारी रोग दस्तक अभियान भी शुरू हो गया है। इसमें बुखार, टीबी, कुष्ठ, कुपोषित बच्चों की खोज करने के साथ ही उन्हें इलाज भी मुहैया कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *