Spread the love

पदमश्री डॉ बीकेएस संजय अपनी मातृभूमि बुंदेलखंड में हड्डी जोड़, स्पाइन रोग सम्बन्धित देंगे निशुल्क सेवा….

देहरादूनवासी पदमश्री डा बीकेएस संजय अपनी मातृभूमि बुन्देलखण्ड के ग्राम सैदनगर मे 22 अक्टूबर रविवार को हड्डी ,जोड एवं स्पाइन रोग के सम्बन्ध मे देंगे निशुल्क सेवा।

उरई (जालौन) – देश के जाने-माने आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जन, पदमश्री डाॅ बीकेएस संजय आगामी रविवार 22 अक्टूबर को अपनी मातृभूमि बुन्देलखण्ड के जनपद जालौन के ग्राम सैदनगर मे आयोजित निशुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर मे भाग लेंगे।
आर्थोपेडिक सर्जन के रूप मे सारे देश में विख्यात डाॅ बीकेएस संजय को एक डाक्टर के रूप मे उनकी सामाजिकता एवं जनसेवा की भावना के दृष्टिगत भारत की नरेन्द्र मोदी सरकार उन्हें वर्ष 2021 मे पदमश्री के सम्मान से नवाज चुकी है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मे डाॅ बीकेएस संजय का आर्थोपेडिक व स्पाइन सर्जरी का आधुनिक सुविधाओं युक्त हास्पिटल है।
डाॅ संजय की चिकित्सकीय के साथ-साथ सामाजिकता की भावना को इसी बात से समझा जा सकता है कि वह अपनी मातृभूमि बुन्देलखण्ड से निरन्तर जुडाव रखते हैं। इसी क्रम मे आगामी 22 अक्टूबर दिन रविवार को बुन्देलखण्ड के जनपद जालौन मे बेतवा नदी के किनारे स्थित ग्राम सैदनगर मे आयोजित निशुल्क हड्डी, जोड एवं स्पाइन रोग परामर्श शिविर मे भाग लेंगे‌।

यह शिविर सैदनगर के मुहल्ला रजापुरा मे प्रातः 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर मे अनुभवी चिकित्सक डा आकाश कुमार का भी चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त होगा।
डाॅ गोपाल के नाम से सैदनगर मशहूर रहे है डाॅ बीकेएस संजय….

राजीव नारायण मिश्रा –
वरिष्ठ शिक्षक, समाजसेवी, राजनेता राजीव नारायण मिश्रा (सैदनगरवासी) ने बताया कि डाॅ बीकेएस संजय को सैदनगर सहित समूचा क्षेत्र डाॅ गोपाल के नाम से जानता है। बचपन मे डाॅ संजय द्वारा उनका एक आप्रेशन भी किया गया था। मिश्रा ने बताया कि उनके शिक्षक पिता जगदीश प्रसाद मिश्रा जी ने डा संजय को पढाया भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *