फोटो – 23 खाद की दुकान पर छापामारी करते एसडीएम व कृषि अधिकारी
जिले में खाद की दुकानों पर हुई छापामारी ,कमियां मिलने पर दिए नोटिस
जिले की 34 दुकानों पर टीमों ने किया निरीक्षण, 13 दुकानों से लिए नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शासन के निर्देश पर डीएम ने जिले के खाद विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेटों एवं उर्वरक निरीक्षकों की संयुक्त टीमें बनाई थी, गुरुवार को टीमों ने जिले की 34 खाद की दुकानों पर छापामारी की।
जिले में गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर खाद की 34 दुकानों पर छापा मारकर 13 दुकानों से खाद के नमूने लिए, वहीं पांच लोगों को कारण बताओं नोटिस दिए गए। टीमों ने खाद की दुकानों पर डीएपी के स्टॉक व पीओएस मशीनों की जांच की। वही उत्पादों की ट्रैगिंग निर्धरित मूल्यों पर विक्रय किए जाने की जानकारी की। टीम ने गुरूवार को जिले में 34 दुकानों पर छापा मारा, जहां कमियां मिलने पर 5 खाद विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किए। टीम की आपस में छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि एसडीएम जालौन सुरेश कुमार पाल के नेतृत्व में टीम ने जालौन नगर की 14 दुकानों में छापेमारी की इसके साथ ही उरई शहर में भी चार दुकानों पर छापा मारकर जांच पड़ताल की गई है।
