Spread the love


खप्टिहाकलां। प्रशासन और पुलिस ने ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को सीज कर दिया है। इन ट्रकों में क्षमता से ज्यादा मौरंग लदी थी।

शनिवार की रात प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया था। इस दौरान पपरेंदा चौकी के पास ओवरलोड ट्रकों की जांच की गई। जांच की जानकारी होने पर कई माफिया अपने ट्रक वापस लौटा ले गए। जो इस मार्ग से गुजरे, उनकी जांच की गई। दो ट्रकों को रुकवा लिया गया और ओवरलोड होने पर सीज कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्र, सीओ अंबुजा त्रिवेदी, पपरेंदा चौकी इंचार्ज राजेश मिश्र भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *