Spread the love


– राशन कार्ड में दर्ज छह या उससे ज्यादा सदस्यों वाले 1.09 लाख के कार्ड बनने बाकी

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जनपद में राशन कार्ड में दर्ज छह या उससे अधिक सदस्यों वाले 2.04 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनना है। आयुष्मान भव: अभियान के तहत पिछले 36 दिनों में लक्ष्य के सापेक्ष 46 फीसदी लाभार्थियों के कार्ड बन चुके हैं।

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का दायरा बढ़ा दिया है। इसके तहत जिस परिवार में छह या उससे ज्यादा लोगों के नाम राशन कार्ड में दर्ज हैं, उन्हें आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। शासन की तरफ से जिन लाभार्थियों की सूची स्वास्थ्य विभाग के पास भेजी गई है, उसमें 2.04 लाख के आयुष्मान कार्ड बनने हैं। 17 सितंबर से शुरू हुए आयुष्मान भव: अभियान के तहत इन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की शुरुआत हुई। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. उत्सव राज ने बताया कि अब तक 46 फीसदी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। 1.09 लाख लोगों के कार्ड बनने बाकी हैं। कई ऐसे लाभार्थी हैं, जो शहर के बाहर नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में त्योहार पर घर पर आने पर अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं। इस योजना के तहत लाभार्थी का पांच लाख रुपये तक का सालाना इलाज नि:शुल्क होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *