Spread the love


बबेरू। जय भारत इंटर कॉलेज मुरवल में शुक्रवार को 67 वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बालक-बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में जेपी शर्मा इंटर कॉलेज विजेता व राजकीय इंटर कॉलेज मरका की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इसमें जय दुर्गे इंटर कॉलेज बीरा, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू, आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा, गांधी राजकीय इंटर कॉलेज ओरन, राजकीय हाई स्कूल पखरौली, राजकीय इंटर कॉलेज मर्का, जय भारत इंटर कॉलेज मुरवल, यूपीएस शाहपुर सानी की टीमें शामिल रहीं। विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य विजय कुमार, क्रीड़ा प्रभारी कृष्ण देव भारती ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

फाइनल मैच जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू और राजकीय इंटर कॉलेज मर्का के बीच खेला गया। अंपायर की भूमिका में कमल वर्मा, धर्मपाल सिंह, विनय सिंह, कृष्णदेव भारती, जितेंद्र यादव, सोनल सागर रहे। जेपी शर्मा इंटर काॅलेज की विजेता टीम को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *