संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:00 AM IST
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रज्जब का पुरवा निवासी किसान राजकिशोर (38) अपने बड़े भाई हेड मास्टर राजा (45) के साथ बाइक से शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे काम से नरैनी जा रहे थे। शंकर पुरवा के पास दूसरी तरफ से आई बाइक डिवाइडर से मुड़कर अचानक सामने आ गई।
दोनों बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। बाइक में पीछे बैठे राजकिशोर और बाइक चला रहे राजा भइया गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सामने से आ रहा बाइक सवार मौके से भाग निकला। घायलों के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को नरैनी सीएचसी में भर्ती कराया।
वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान घायल राजकिशोर ने दम तोड़ दिया। जबकि भाई का इलाज जारी है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
