Spread the love


कालपी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई। व्यापारियों ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी।

नगर पालिका सभागार में व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष अनिल यादव, बुंदेलखंड प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता व जिला महामंत्री गोपाल गहोई की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का अध्यक्ष नमन अग्रवाल, महामंत्री दीपू यादव व कोषाध्यक्ष श्रवण गुप्ता को बनाया गया। पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने की बात कही।

इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष राहत रहमान बनाया गया। इसके अलावा निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश चौधरी को प्रदेश कार्यकारिणी का पदाधिकारी बनाया गया। इस दौरान संरक्षक जय खत्री, जिला संयोजक सुनील पटवा, प्रदीप गांधी, गोविंद सोनी,निखिल धवन, अजय कुमार,जफर अहमद, राकेश आदि व्यापारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *