जालौन। पहाड़पुरा में दो दिन पूर्व कुएं में गिरकर अधेड़ घायल हो गया था। उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरा निवासी संजय सिंह (47) के घर के सामने कुआं है। दो दिन पूर्व वह पैर फिसलने से लगभग 40 फीट गहरे कुएं में गिर गए। ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। झांसी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर घर आते ही पत्नी बबली देवी की हालत बिगड़ गई। पिता की मौत के बाद बेटा प्रदीप व बेटी मंगला के सिर से पिता का हाथ छिन गया है।
