संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:49 AM IST
बांदा। बिना उच्चाधिकारियों से अनुमति के जेल छोड़ने पर डीआईजी जेल ने कारागार अधीक्षक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। मंडल कारागार में माफिया डान मुख्तार बंद है इसलिए यह संवेदनशील जेलों में एक है।
बताते है कि 31 अक्तूबर को कारागार अधीक्षक वीरेश राज शर्मा बिना उच्चाधिकारियों से अनुमति लिए जेलर को चार्ज देकर प्रयागराज चले गए। इसकी जानकारी होने पर डीआईजी जेल राकेश कुमार श्रीवास्तव ने इसे बड़ी चूक मानते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
हालांकि कारागार अधीक्षक का कहना है कि वह शासन के आदेश पर हाईकोर्ट प्रयागराज गए थे।
