Spread the love


बांदा। धनतेरस पर अपनी पंसदीदा गाड़ी को घर जाने के लिए जमकर बुकिंग की गई है। वाहन शोरूम के मालिकों को दिवाली पर जमकर धन वर्षा की उम्मीद है। धनतेरस की बात करें तो शहर के शो रूमों में करीब 25 से 30 करोड़ के कारोबार की उम्मीद लगाई जा रही है। चार और दो पहिया वाहनों की बुकिंग संख्या भी छह सौ के करीब पहुंच चुकी है। ग्राहकों ने इस बार सबसे ज्यादा अधिक एवरेज को ध्यान में रखते हुए वाहनों की बुकिंग की है।

कालू कुआं स्थित कार शो रूम में 49 वाहनों की बुकिंग हुई। शोरूम के सेल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि ग्राहक अपने बजट को देखते हुए औसतन सबसे ज्यादा सात से 10 लाख कीमत की गाड़ी की बुकिंग कर रहे हैं। रंग में इस बार लाल रंग भी काफी पसंद किया जा रहा है।

बुधवार तक धनतेरस के लिए करीब तीन सौ बाइकों की बुकिंग की गई। कालू कुआं स्थित एक बाइक शोरूम के प्रतिनिधि ने बताया कि धनतेरस के लिए 48 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। प्रतिदिन दो से तीन बाइकों की बिक्री भी हो रही है। धनतेरस पर 45 से 50 लाख से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं अन्य चार शो रूमों पर भी औसतन 50 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। कारोबारियों के अनुसार इस धनतेरस शहर के शो रूमों का कारोबार ढाई करोड़ से अधिक होने की उम्मीद है।

कालू कुंआ स्थित कार शोरूम के प्रबंधक लालू त्रिवेदी ने बताया कि दिवाली और धनतेरस में ग्राहकों को आकर्षित ऑफर की भी पेशकश की गई है। इसमें एक ग्राम सोने का सिक्के से लेकर 25 हजार रुपये तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर में 45 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ के ऑफर हैं। किसानों के लिए तीन हजार रुपये अतिरिक्त की छूट दी जा रही है। इस बार कार के दाम नहीं बढ़े हैं, इससे भी ग्राहक अपनी पसंद की कार चुनने के लिए संकोच नहीं कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *