Spread the love


चित्रकूट। दिवाली मेेले में दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी दो ओवरलोड टेंपो अलग-अलग स्थानों पर पलट गई। इसमें सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार को चित्रकूट दर्शन के बाद पन्ना जिले के बैजाई गांव निवासी राजेंद्र सिंह (45) परिवार व रिश्तेदारों के साथ सतीअनुसईया से लौट रहा था। जैसे ही टेपों हनुमानधारा मोड़ पर पहुंची तो रफ्तार तेज होने से टेपों पलट गई उसमें सवार यात्रियों मेंं चीखपुकार मच गई। राजेंद्र सिंह की टेपो के नीचे दबने से मौत हो गई। मिथलेश यादव, चुन्नू, रामकृपाल व महराजी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने बताया कि टेपों में 11 यात्री सवार थे।

इसी क्रम में सीतापुर के पास तेज रफ्तार से आ रही टेपों अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार मुस्करा महोबा की प्रीति देवी, प्रहलाद, कौशांबी की बेलपती, प्रेमचंद्र, सूरज कली व प्रतापगढ़ के प्रशांत दुबे घायल हो गए। घायलों को जिल अस्पताल में एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि टेपों में 12 यात्री सवार थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *