Spread the love


बांदा। दादी के साथ रह रही किशोरी ने घर के पशुबाड़े में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार को सुबह दादी मवेशियों के लिए चारा पानी करने गई तो उसका शव फंदे से लटका मिला।

कमासिन थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी किरन (16) ने शनिवार की रात किसी समय घर के बाहर स्थित पशुबाड़े में दुपट्टे से छप्पर की धन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार को सुबह उसकी दादी छदनियां मवेशियों को चारा पानी कराने वहां पहुंची तो उसे फंदे से लटका पाया। घटना के संबंध में फुफेरे भाई रामसिंह ने बताया कि किरन बबेरू के एक स्कूल में नौवीं की छात्रा थी। उसके पिता का सात साल पहले निधन हो चुका है।

मां सविता ने गांव में ही दूसरी शादी कर ली थी। किरन अपने भाई अंश (8) के साथ अपनी दादी के साथ रहते थे। उन्हें खुदकुशी की वजह नहीं पता है। उधर, दादी छदनियां ने बताया कि किसी चीज की कमी नहीं थी। उसने ऐसा क्यों किया वह बता नहीं सकीं। कमासिन थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *