संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:33 PM IST
जालौन। नगर के इतिहास में दूसरी बार 13 नवंबर सोमवार को शाम चार बजे से जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में नवीन गल्ला मंडी परिसर में भव्य तरीके से दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा। दीपावली महोत्सव में भव्य लेजर लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से संक्षिप्त रामायण का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा राम राज्याभिषेक एवं विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जालौन सेवा समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा ने दी।
