Spread the love


– 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं होंगी शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। सीबीएसई ने परीक्षाओं को लेकर सर्कुलर जारी किया था, जिसमें 15 फरवरी बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित थी। जनवरी में बारहवीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा की तिथि जारी कर दी थी। 15 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। हालांकि परीक्षा की डेट शीट अब तक जारी नहीं हुई है। लेकिन विद्यालय स्तर पर परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विद्यालयों में पाठ्यक्रम को जल्द से जल्द पूरा करवाया जा रहा है। वहीं दिसंबर माह से विद्यालयों में प्रीबोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी है। इसके लिए विद्यार्थियों को तैयार किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा के एक माह पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं होती है। तो जनवरी में प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के लिए अलग से प्रयोगात्मक कक्षाएं ली जा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर बोर्ड ने इस बार 75 प्रतिशत उपस्थिति को सख्ती से अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड द्वारा विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति और उपस्थिति रजिस्टर जांचा जा रहा है। 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। सीबीएसई जिला समन्वयक प्रीति खत्री ने बताया कि उपस्थिति को लेकर बोर्ड बहुत सख्त है, विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *