Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 14 Nov 2023 11:55 PM IST

कोंच। अपनी रिश्तेदारियों में जा रहे बाइक सवार गंतव्य पर पहुंचने के बजाय अस्पताल पहुंच गए। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर मुनेश पुत्र टीकाराम निवासी कुसमरा थाना रेंढर अपनी पत्नी ज्योति कुशवाहा के साथ कोंच सर्किल के कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरहल जा रहे थे, तभी ग्राम सामी व कूंड़ा के बीच सामने से आ रहे थाना एट के ग्राम पचोखरा के रहने वाले महेंद्र वर्मा पुत्र श्यामलाल उर्फ नंदू की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक महिला सहित तीनों लोग घायल हो गए। महेंद्र अपनी मौसी के यहां पीपरी से ग्राम सदूपुरा जा रहा था। इस भिड़ंत में महेंद्र की बाइक नहर में चली गई। कैलिया पुलिस ने नहर में से निकालकर बाइक थाने में दाखिल करा दी है। घायलों को कोंच सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला ज्योति और महेंद्र को गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *