Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Tue, 14 Nov 2023 11:40 PM IST

राजापुर(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत रगौली मोड़ के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको कार में सवार यात्रियों ने इलाज के लिए मऊ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

मंगलवार की देर शाम को रुपौली निवासी शिवबाबू (३0) व तीर मऊ निवासी विनीत (26) बाइक से राजापुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही रगौली मोड़ के पास के पहुंचे। तभी एक कार सामने से आ गई और उससे टक्कर हो गई। जिससे बाइक में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिनको इलाज के लिए कार सवार यात्रियों ने मऊ अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान रुपौली निवासी शिवबाबू की मौत हो गई। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। मां आशा देवी व परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *