Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Tue, 14 Nov 2023 11:57 PM IST

खप्टिहाकलां /जसपुरा। यमुना नदी में मौनिहारों के साथ गए किशोर की मोर पंखी का मूठा धोने में पैर फिसल जाने डूबकर मौत हो गई। 24 घंटे बाद पुलिस ने उसका शव यमुना नदी से बरामद कर लिया है।

पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी का पुरवा मजरा डाडामऊ गांव निवासी अनीश कुमार (13) रविवार को दोपहर 12 बजे करीब मौनिहारों के साथ पिपरोदर गांव स्थित यमुना नदी में मूठा धोने गया था। वहां अचानक पैर फिसल जाने से वह नदी में समा गया। शाम तक जब वह घर नहीं आया तो पिता भैयालाल ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल से 30 मीटर दूर नदी से शव को बरामद किया गया है।

पिता भैया लाल ने बताया कि वह कई साल से जसपुरा में मकान बनाकर रह रहे हैं। मां रेखा जसपुरा में सफाई कर्मी पद पर तैनात है। अनीश तीन भाइयों व एक बहन में चौथे नंबर का था। अनीश जसपुरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 8वीं का छात्र था। थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि यमुना में अचानक पैर फिसल जाने से हादसा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *