बिजली बिल की ब्याज माफी योजना का लगा कैम्प, बकायादार ले रहे ब्याज माफी का लाभ….
झाँसी के कस्बा पूँछ बस स्टैंड पर आज बिजली बिलों में ब्याज माफी का कैम्प लगाया गया। जिसमें कस्बा समेत पूँछ क्षेत्र के बिजली संयोजन धारी बकायादार सौ प्रतिशत ब्याज दर की छूट का लाभ ले रहे है। आज कैम्प में लोगो की खासी भीड़ रही। बताते चले कि कस्बा समेत क्षेत्र में बिजली केबिल नवीनी करण जे वाद संयोजन तो बड़े ही है। बही कस्बा एवं क्षेत्र के बकायादार भी विभाग की नजर में आये। जिसके बाद विभाग द्वारा बकायादारो को समझाने एवं बड़े बकायादारों की आर सी काटने के साथ ही विभाग द्वारा दिये गए सरचार्ज माफी योजना से काफी उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। कैम्प में मौजूद उपखण्ड अधिकारी मोंठ हिमांशु यादव ने बताया कि बिजली बिल के बकायादार उपभोक्ताओं के लिए यह समय स्वर्णिम है, जिसका लाभ लेने से नही चुके, एक मुश्त या तीन किस्तों में सरचार्ज माफी के बाद जमा कर कर्जदारी से मुक्ति पा सकते है। वही कैम्प के दौरान ईंटरनेट समस्या देखी गई, खराब सर्वर के कारण कैम्प में धीमी गति से कार्य हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से जेई मोमराज सिंह राजपूत, बृजेन्द्र बाबूजी, लाइन मेंन अंकित सविता, कुँवर सिंह, योगेन्द्र कुमार, शंकर राजपूत, संजीब खान, शील, बलजीत सिंह, प्रदीप, रविन्द्र, रीडर अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
