Spread the love


उरई। पहली बार जिले के आठ खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर खेलेंगे। जिन्होंने कई सालों तक स्टेडियम में मेहनत की है।

जिले के खिलाड़ी अभी तक कोई अच्छा प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर नहीं कर पाए हैं, क्योंकि स्टेडियम में मिलने वाली सुविधाएं सिर्फ खानापूरी के नाम पर चल रहीं थीं। न कोच था और न ही खेलने के लिए सही पिच।

कोरोना के बाद इंदिरा स्टेडियम को अजहरुद्दीन कोच मिले थे। जिन्होंने तीन साल में कई खिलाड़ियों को तैयार कर दिया था। चार माह पहले उनका तबादला ललितपुर हो गया, लेकिन खिलाड़ी चौके, छक्के लगाते रहे। खिलाड़ियों ने अपने खेल से मंडल में जगह बनाई। इसके बाद प्रदेश के लिए अब परचम लहराने के लिए तैयार हैं।

जिले के पांच खिलाड़ी अंश द्विवेदी, सूर्यदेव, निहाल वर्मा, मृदुल, मोहसिन राजा स्कूल नेशनल अंडर-14 की तरफ से प्रदेश स्तर पर मेरठ में आज खेलेंगे। खिलाड़ियों ने जिले और मंडल में जगह पाने के लिए बहुत मेहनत की है, लोग उन्हें उनके खेल के लिए सम्मानित भी कर चुके हैं।

तीन खिलाड़ी जो पांच साल से स्टेडियम में हुनर सीख रहे हैं। दिसंबर माह में स्कूल अंडर-17 की तरफ से प्रदेश स्तर पर खेलेंगे। जिले से काजी सुशार्राफ अली, मेहराज उद्दीन, अंशुल पांडेय प्रतिभाग करेंगे।

क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि अभी नौ खिलाड़ी प्रदेश के लिए पहली बार चुने गए हैं। अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो भविष्य में जिले का नाम देश में रोशन करेंगे। वैसे मंडल स्तर पर खिलाड़ी बड़ी मुश्किल से पहुंच पाते हैं। सभी खिलाड़ी खेल में काफी निपुण हैं। इसके साथ ही अभी 70 और खिलाड़ियों का स्टेडियम में पंजीयन हुआ है, जो प्रशिक्षण ले रहे हैं।

उरई। प्रदेश की आठ जिलों की टीमें शहर में दम दिखाने के लिए आएंगी। टूर्नामेंट का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन द्वारा आयोजित यशोदानंदन सिरोठिया स्टेट चैंपियन लीग 18 नवंबर से शुरू हो रही है। स्टेट चैंपियन लीग में प्रदेश की आठ टीमें लखनऊ, कानपुर, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद, रायबरेली, उन्नाव, बहराइच व जालौन डीसीए की टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम को तीन मैच खेलने को मिलेंगे।

इस टूर्नामेंट के आयोजक कंवीनर डीसीए जालौन के सदस्य प्रदीप सिरोठिया हैं। टूर्नामेंट के सभी मैच डीसीए के संस्थापक और यूपीसीए के बोर्ड डायरेक्टर श्यामबाबू की निगरानी में होंगे। सयुंक्त सचिव विनय कुमार और हरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में यूपीसीए के अंपायर और स्कोरर मौजूद रहेंगे। टूर्नामेंट के लिए तीन कमेटी बनाई गईं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *