सिरसाकलार। अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर खनन कर रहे सात लोगों को पकड़कर चार पोकलैंड मशीनें बरामद की हैं।
थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास यमुना नदी पर अवैध बालू खनन की सूचना पर एसडीएम कालपी व सीओ जालौन ने छापामारी की तो अवैध खनन कर रहे सात लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।
वहीं, मौके से चार पोकलैंड मशीनें भी बरामद हुईं। अधिकारियों का कहना है कि पट्टा धारकर सत्यप्रकाश उर्फ जयप्रकाश निवासी कानपुर द्वारा अस्थाई रास्ता बनाकर अवैध बालू खनन किया जा रहा था। सीमा विवाद की माप तौल की जा रही है।
