Spread the love


ललितपुर। मौसम की बेरुखी फसलों को बीमार कर रही है। हालात यह है कि मटर, मसूर और चने की फसलें बढ़ नहीं पा रही है। इन फसलों के लिए 13 से 18 डिग्री सेल्सियस तापमान अनुकूल होता है, लेकिन इन दिनों तापमान 13 डिग्री न्यूनतम और 26 डिग्री अधिकतम चल रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ रही है।

खरीफ फसल पर बारिश की मार झेल रहे किसानों को एक बार फिर मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। हालत यह है कि मटर की फसल बढ़ नहीं रहीं है और छोटी फसल में फूल आ रहे हैं। कम सर्दी से फसलों की वृद्धि थम गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मटर, मसूर और चने की फसलों के लिए मौसम अनुकूल नहीं है। वर्तमान में तापमान अधिक होने से फसलों की वृद्धि रुक रही है। इन फसलों के लिए तापमान अधिक हो रहा है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि खेतों में नमी रखें और तरल उर्वरकों का छिड़काव करें।

रबी की फसल की बुवाई पर एक नजर

334846 हेक्टेयर में हुई रबी की फसल की बुवाई

74244 हेक्टेयर में हुई मटर की फसल की बुवाई

23970 हेक्टेयर में बोई गई मसूर की फसल

16187 हेक्टेयर में बोई गई चने की फसल

इस तरह करें फसल का बचाव

– एक लीटर पानी में 2-4 मिली नैनो यूरिया मिलाकर पत्तों पर छिड़काव करें।

– खेतों में नमी बनाए रखें। कमी होने पर सिंचाई करें।

मटर व चना की फसल बोई थी। अब फसलों की वृद्धि रुक गई है। ऐसे में फसल प्रभावित होने की संभावना बढ़ रही है।

– आकाश प्रजापति

फसलों की बुवाई की जैसे-तैसे तैयारी की है, अब फसलें बढ़ नहीं रही हैं। इससे पैदावार पर प्रभाव पड़ेगा, इसकी चिंता सता रही है।

– प्रेम साहू

फसलों के अनुरूप मौसम नहीं है। हालांकि तीन चार दिन से सर्दी बढ़ रही है। इससे फसलों की वृद्धि होगी। किसान खेत में नमी बनाए रखें। – दिनेश तिवारी, कृषि वैज्ञानिक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *