Spread the love


– नगर आयुक्त से मिलकर प्रीमियम राशि भी कम करने की मांग की

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नगर निगम द्वारा सदर बाजार की 48 दुकानों की जगह 4.96 करोड़ प्रीमियम राशि जमा करने के लिए टेंडर निकाला गया है। इसके विरोध में विधायक प्रतिनिधि समेत पार्षद उतार आए हैं। उन्होंने नगर आयुक्त से प्रीमियम राशि कम करने की मांग की है। साथ ही दुकानों का आवंटन भी एक साथ न करके अलग-अलग करने की मांग की है।

सदर बाजार में नगर निगम की जमीन पड़ी हुई है। अभी यहां पर कुछ लोगों द्वारा मूर्तियां बनाई जाती हैं। साथ ही अस्थायी दुकानें भी लगती हैं। अब नगर निगम ने सदर बाजार में आधा हेक्टेयर में चार ब्लॉकों की 48 दुकानों का टेंडर निकाला है। प्रत्येक दुकान तीन गुणा तीन मीटर यानी नौ वर्गमीटर की है। सभी 48 दुकानाें की भूमि एक साथ किराए पर देने के लिए निविदा निकाली गई है। इन दुकानों के लिए प्रीमियम राशि 4,96,80,000 जमा करनी है। जबकि, 1,65,600 किराया हर महीने जमा करना है। अब नगर निगम की टेंडर की शर्तों के विरोध में पार्षद उतर आए हैं। सदर विधायक के प्रतिनिधि गोकुल दुबे, पार्षद मुकेश सोनी, प्रदीप खटीक आदि ने नगर आयुक्त से मिलकर प्रीमियम राशि ज्यादा होने की बात कही। साथ ही एक ही व्यक्ति को सभी दुकानों की जगह देने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि दुकानों की जगह अलग-अलग व्यक्ति को आवंटित की जानी चाहिए।

30 नवंबर तक टेंडर मांगे गए हैं। अब तक किसी ने निविदा नहीं डाली है। यदि कोई निविदा नहीं आती है तो अलग-अलग दुकानों की जगह आवंटन के लिए दोबारा टेंडर निकाला जाएगा। – सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *