Spread the love


उरई। गल्ला मंडी से माल उतारकर लौट रहे लोडर में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में लोडर चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सरसौखी निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ रिंकू (35) शनिवार रात लोडर लेकर कालपी रोड स्थित नेशनल हाईवे स्थित नवीन मंडी में माल उतारने गया था। रात करीब दो बजे माल उतारकर घर लौटते समय मंडी के पास ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। परिजनों ने बताया कि रिंकू के एक पुत्र व दो पुत्री हैं। उसकी मौत से पत्नी वंदना सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल का कहना है कि टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *