Spread the love


स्कूल से पैदल घर लौटते समय रास्ते में खड़े आरोपियों ने की थी चार छात्राओं से छेड़छाड़

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। स्कूल से घर लौटते समय छात्राओं का रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करने व परिजनों के उलाहना देने पर घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली अंतर्गत एक ग्राम निवासी छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह बीए की छात्रा है। 7 दिसंबर की शाम को वह अपनी कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छोटी बहन और गांव की दो अन्य छात्राओं साथ स्कूल से वापिस लौट रही थी। गांव डूब क्षेत्र मेंं आ जाने से वह तीन किलोमीटर पैदल पगडंडी से होकर गुजर रही थी। रास्ते में पहुंचे तो यहां स्थित नाले के पास पहले से मौजूद गांव के दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और उन चारों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध किया तो एक आरोपी ने उसके मुंह को नाखूनों से नोच लिया था। किसी प्रकार वह लोग वहां से बचकर भागी और घर पहुंची। यहां परिजनों को घटना के बारे में बताया। आरोपियों के घर उलाहना दिया तो उनके परिजन एकराय होकर घर में घुस आए और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने चारों आरोपियोें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *