प्रथम चरण मे सिल्ट सफाई के लिए 20 लाख योजना सिंचाई विभाग ने की तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद मुख्यालय से निकलने वाली शहजाद नदी पर सौंदर्यीकरण को लेकर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को आदेश जारी किए, जिलाधिकारी के आदेेश पर नदी सिल्ट सफाई के लिए विभाग ने 20 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। अन्य कार्यों के लिए भी अलग से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पुल से डैम की ओर सफाई कराई जाएगी। साथ ही दोनों ओर रेलिंग व पौधारोपण किया जाएगा।
शहजाद नदी को गोमती की तर्ज पर सुंदर बनाने के लिए डीएम की पहल पर कार्ययोजना तैयार होने लगी है। इसके लिए सिल्ट सफाई के लिए सिंचाई विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। जनपद मुख्यालय से सागर की ओर जाने वाले मार्ग पर शहजाद नदी है। वर्तमान में इस नदी में गंदगी का अंबार है, शहर की नालियों का गंदा पानी इसी नदी में जाता है। हालही में जिलाधिकारी ने यहां का निरीक्षण किया, उन्होंने इसे सुंदर बनाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया गया। सिंचाई विभाग ने पहले चरण में कार्य करने के लिए सिल्ट सफाई का 20 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। इसके अलावा आगे योजना भी तैयार की जाएगी। नदी के दोनों ओर पौधारोपण व रैलिंग निर्माण का कार्य किया जाएगा।
शहजाद नदी के सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पुल से अप लाइन की ओर सफाई व सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। जल्द की नदी सुंदरता लोगों को देखने को मिलेगी।
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी ललितपुर।
