Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। अगर आप नए साल का जश्न कुछ अलग अंदाज में मनाने की सोच रहे हैं तो बंदरगुढ़ा जाइए। यहां पहुंच कर आप कश्मीर, नैनीताल भूल जाएंगे। यहां बेतवा नदी के लहरों को अपने भीतर महसूस करें। जाखलौन पंप कैनाल के पास बंदरगुढ़ा से राजघाट बांध के भराव के कारण बेतवा नदी समुद्र की तरह विशाल दिखती है। इसमें बोटिंग करने का आनंद ही अलग आता है। इस दौरान विंध्याचल पर्वत श्रृंखलाएं मन मोह लेती हैं।

बंदरगुढ़ा में परंपरागत बुंदेली भोजन के साथ ठहरने की भी सुविधा है। लोग जिस आनंद के लिए कश्मीर व नैनीताल जाते हैं, वहां आनंद बेतवा में नौका बिहार से प्राप्त होता है। पीपी मॉडल पर होटल के संचालक फिरोज इकबाल ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर बच्चों के खेलने के स्पेशल झूले लगाए गए हैं, तो वहीं डिज़्नीलैंड की तर्ज मिक्की माउस की व्यवस्था की जा रही है।

जनपद मुख्यालय से मात्र तीस किलोमीटर दूर है स्थित

जनपद मुख्यालय से बंदरगुढ़ा की दूरी तीस किलोमीटर है, देवगढ़ मार्ग पर जाखलौन से पास यह स्थान पड़ता है। यहां पर पहुंचने के लिए सड़क मार्ग ही उपलब्ध है। यहां पर जनपद की पहली लिफ्ट कैनाल परियोजना है, जिससे करीब 35 किलोमीटर के काश्तकारों को खेती के लिए पानी पहुंचाया जाता है।

जाखलौन से बंदरगुढ़ा जाने तक मार्ग है बेहद खूबसूरत

जाखलौन से बंदरगुढ़ा की ओर जाने वाला मार्ग बेहद खूबसूरत है, यहां पर पहाड़ों पर यात्रा का अनुभव मिलता है। इस मार्ग के एक ओर पहाड़ व दूसरी ओर करीब 15 फीट गहरी कैनाल है। जो इस रास्ते की खूबसूरती बढ़ाते हैं।

बंदरगुढ़ा को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है, पीपी मॉडल पर यहां पर रुकने, खाने व नौका विहार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नववर्ष पर लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट रहेगा। -अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी ललितपुर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *