परिजन बोले – सीने में दर्द के कारण गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फसल में पानी देते समय वृद्ध किसान की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए।। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मौत का कारण सीने में दर्द होना बताया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम तालगांव निवासी किशनपाल सिंह (66) सोमवार की सुबह खेत पर अपने खेत पर फसल में पानी देने गए थे। यहां उनकी हालत बिगड़ गई और वह खेत पर ही अचेत होकर गिर गए। कुछ देर बाद जब पुत्र कल्यान खेत पर पहुंचा तो उसे जानकारी हुई। उसने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। आननफानन वह लोग किशनपाल सिंह को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-पांच बहन में सबसे बड़े थे। 10 एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री हैं।
