Spread the love


उप्र लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष ने लिया जायजा, दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो

ललितपुर। उप्र लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष एके जैन ने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर शेष नौ फीसदी काम 31 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वह ग्राम अमरपुर स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां अधिशासी अभियंता नवनीत सिंह ने बताया कि अब तक 91 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कॉलेज परिसर में सड़क बनाने का काम चल रहा जो 20-25 दिन में पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मल्टीपरपज हॉल में पेंट पुट्टी का काम होना है। शैक्षिक भवन, बालक छात्रावास, बालिका छात्रावास, श्रेणी द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ व पंचम आवास, प्राचार्य आवास, जिला चिकित्सालय आदि भवनों में कार्य अंतिम चरण में हैं। इस पर प्रमुख अभियंता ने सभी कार्यो को 31 जनवरी तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य स्थल पर उपस्थित परामर्शी एवं ठेकेदार को अतिरिक्त श्रमिक एवं मशीनरी को बढाते हुए कार्य को गुणवत्ता परक एवं समय सीमा में कराने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता वीपी सिंह, निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, लाक निर्माण विभाग झांसी के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड(भवन)दीपांकर चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

0000000

ललितपुर-देवगढ़ मार्ग का निरीक्षण कर नवीनीकरण को स्टीमेट बनवाने के निर्देश

प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष एके जैन ने ललितपुर-महरौनी-टीकमगढ़ मार्ग के रोड सेफ्टी से संबंधित कार्यों का निरीक्षण कर मार्ग पर आवश्यकतानुसार लेन मार्किंग,पुलियों की पैरापिट मरम्मत आदि कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। ललितपुर-देवगढ़ मार्ग का निरीक्षण कर उक्त मार्ग पर नवीनीकरण के लिए स्टीमेट बनवाने और मार्ग पर आवश्यकतानुसार सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यो को कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के चौड़ीकराण,सुदृढीकरण, नवीनीकरण, विशेष मरम्मत, गड्ढामुक्ति एवं स्वागत द्वारों की प्रगति के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त कार्यों के अनुबंध गठन / निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण की कराएं और कार्यों की प्रगति की बढ़ाने के लिए यथा संभव प्रयास करते हुए शीघ्र पूर्ण कराए जाए। वर्तमान में चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार लेन मार्किंग,हजार्ड बोर्ड, पुलियों की पेरापिट मरम्मत आदि कार्य कराए जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *