Spread the love


एसपी के आदेश पर थाना बार पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर-बार। नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है।

थाना बार अंतर्गत एक ग्राम निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें बताया कि जनपद मथुरा में परिक्रमा मार्ग पर उसकी दुकान पर 8-9 माह पूर्व संतोष निवासी ग्राम बछरावनी पर आया और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बना लिया और थाने में शिकायत करने पर वीडियो को समाज में सार्वजनिक कर देने जिससे कहीं मुंह दिखाने लायक न रहने की बात कही। आरोपी ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश थाना बार पुलिस को दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तार करने में जुट गई है।

महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि घटना स्थल मथुरा का है। इसको लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कुलदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी तालबेहट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *