Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 03 Jun 2023 12:18 AM IST

बांदा। ओरन कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान में चल रहे जय मां त्रिलोचनी क्रिकेट टूर्नामेंट में बाजार स्पोर्टिंग क्लब ने मरौली स्पोर्टिंग क्लब को पांच विकेट से शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच विनय कोटार्य बने। जिन्होंने टीम के लिए 27 रन बनाए और एक विकेट भी लिए। इस टूर्नामेंट के आयोजक राजनरायण द्विवेदी हैं।

टूर्नामेंट में बाजार स्पोर्टिंग क्लब ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी को चुना और मरौली स्पोर्टिंग क्लब को 15 ओवर में 111 रनों पर समेट दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाजार स्पोर्टिंग क्लब ने 13 ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त करते हुए जीत हासिल कर ली।

कस्बे में चल रहे इस टूर्नामेंट में आसपास के गांवों के खिलाड़ी अपनी अपनी टीम को लेकर प्रतिभाग कर रहे हैं। मैच में अंपायर की भूमिका धीरेंद्र और अभय ने निभाई। कमेंट्री राजीव ने की। टूर्नामेंट के संचालक धीरेंद्र द्विवेदी हैं। मैच में व्यवस्थापक मंडल में अमित, कोमल, शिवम, सुमित, रोहित, सिंघम यादव समेत अन्य रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *