Spread the love


बांदा। टेंपो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीन की नाजुक हालत देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कानपुर देहात के घाटमपुर क्षेत्र के ग्राम परास पुलिया निवासी रणविजय सिंह अपनी एक वर्षीय पुत्री काव्या का मुंडन कराने रिश्तेदारों के साथ चित्रकूट गए थे। कार्यक्रम होने के बाद शुक्रवार को रिश्तेदारों के साथ टेंपो से नरैनी क्षेत्र के ग्राम बरुआ जा रहे थे। झांसी- प्रयागराज नेशनल हाईवे पर बदौसा स्थित पेट्रोल पंप के पास टेंपो अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े ट्रक में टकराकर पलट गया।

हादसे में टेंपो में सवार रामस्वरूप (60), शांति देवी (55), सावित्री (48), रजनी (32), मोनिका (16), शिवदेवी (22), गोल्डी (24) और बरुआ निवासी राजरानी (48) घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अतर्रा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर रामस्वरूप, शांतिदेवी और रजनी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *