Spread the love


ललितपुर। अपर जिलाधिकारी/विशेष विवाह अधिकारी गुलशन कुमार की जारी विज्ञप्ति पर अधिवक्ताओं में रोष है। जिला बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि एडीएम ने अधिवक्ताओं पर कोर्ट फीस के नाम पर अधिक धनराशि लेने का गलत आरोप लगाया है। वह अपनी विज्ञप्ति को तीन दिनों में वापस लें अन्यथा वकील आंदोलन पर बाध्य होंगे।

कचहरी स्थित बार सभागार में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि एडीएम ने उनके खिलाफ गलत विज्ञप्ति जारी की है। इससे समाज में उनकी छवि प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता निर्धारित कोर्ट फीस ही लेता है लेकिन आरोप गलत लगाए जा रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर अपर जिलाधिकारी प्रेस नोट खंडन नहीं प्रकाशित कराते हैं, तो अधिवक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस पूरे प्रकरण में अधिवक्ता व अपर जिलाधिकारी आमने सामने दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को स्थिति साफ होगी, कि अपर जिलाधिकारी बैक फुट पर आते हैं, या फिर अधिवक्ता उनके खिलाफ आंदोलन करेंगे। बैठक में अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव,महामंत्री महेंद्र जैन,सह सचिव दीपक सिंह राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *