ललितपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई की एसओजी टीम ने मंगलवार को जनपद पहुंची। खुदकुशी के एक प्रकरण को लेकर मोहल्ला रामनगर में कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर अपने अपने साथ ले गई।
मंगलवार को छत्तीसगढ़ के थाना भिलाई की एसओजी टीम जनपद आई। टीम यहां पर करीब दो वर्ष पूर्व भिलाई में एक लड़की के आत्महत्या वाले प्रकरण में एक युवक को पकड़ने के लिए आई थी। टीम ने शहर के एक मोहल्ला से एक युवक को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया युवक करीब दो वर्ष पूर्व तक भिलाई में रहता था। यहां उसका पिता ट्रक चालक था। दो वर्ष पूर्व वह भिलाई से ललितपुर आ गया था। युवक पर आरोप है कि यहां आने के बाद वह भिलाई निवासी एक लड़की से फोन पर बातचीत करता था। कुछ माह पूर्व उक्त लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद परिजनों के आरोप पर भिलाई पुलिस ने मामले की जांच की तो ललितपुर के युवक का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद वहां की पुलिस युवक की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी युवक ललितपुर में एक मोहल्ले में रह रहा है। मंगलवार को भिलाई एसओजी टीम जनपद पहुंची। युवक को हिरासत में लेकर रवाना हो गई। और जनपद से अपनी रवानगी भिलाई के लिए कराई। पुलिस ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इन्कार किया है।
