Spread the love


ललितपुर। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष चंद्रोदय कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण के सचिव अक्षयदीप यादव ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कारागार में पुरुष बैरक, महिला बैरक, भोजनशाला, अस्पताल का निरीक्षण किया। जेल में निरुद्ध बंदियों से वार्तालाप किया गया और उनसे किसी भी प्रकार की समस्या व जेल प्रशासन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि अगर किसी बंदी को निशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह कारागार प्रशासन के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र भेज सकते है। भोजनशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था सामान्य पाई गई, सायं कालीन भोजन बनने की प्रक्रिया चल रही थी, जो कि प्रदर्शित खाने की सूची के अनुसार थी। इस दौरान लाल रत्नाकर सिंह जेल अधीक्षक, भोलानाथ आंबेडकर, उप कारपाल एवं न्यायालय की ओर से रोहित राठौर उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *