Spread the love


बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छात्रा समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

शहर कोतवाली क्षेेत्र के सुतरखाना निवासी गुड्डी (18) पुत्री धर्मेंद्र पाण्डेय पंडित जेएन डिग्री काॅलेज में बीए की छात्रा थी। शुक्रवार की दोपहर उसने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मां अर्चना ने कुंडी खटखटाई।

शोर सुनकर गुड्डी के भाई बहन भी पहुंच गए। किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण परिजनों ने अज्ञात बताया है।

उधर, शहर के झील का पुरवा निवासी मूलचंद्र (22) ने गुरुवार रात आंगन में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह मां की नींद खुली तो फंदा काटकर शव उतारा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

मृतक के चाचा छोटेलाल ने बताया कि फूलचंद्र जाल बांधने का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह बीमार रहता था। हो सकता है कि इसी से परेशान होकर फंदा लगा लिया हो। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *