Spread the love


खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील सभागार में एसडीएम विकास यादव और सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी की अगुवाई में संभावित बाढ़ को लेकर बैठक की गई। इसमें 17 बाढ़ चौकी तीन सेक्टरों को सर्तक रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा फूड पैकेजिंग लाई, चना, गुड़ ,माचिस, मोमबत्ती आदि का इंतजाम करने की बात कही।

तहसील परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ-साथ संपर्क मार्गो पर नजर रखने की बात कही। पशुपालन विभाग को सतर्क रहने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग को भी संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए।

कहा कि बाढ़ से ग्रसित किसानों के मुआवजे को भी लेकर अभी से लेखपाल तैयारी रखें। सीओ ने कहा कि बाढ़ रुपी विभीषिका में पुलिस प्रशासन मदद को आगे आए। जिससे समय रहते बाढ़ पर काबू पाया जा सके। राहत सामग्री पर भी सतर्कता बरतने को लेकर निर्देश दिए। तहसीलदार सत्य प्रकाश, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

करंट से भैंस की मौत

नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के गुमनगंज निवासी किसान विनोद ने बताया शनिवार को सुबह भैंस खेतों में चर रही थी। तभी 11 हजार विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसके करंट की चपेट में आकर भैंस मर गई जिसकी कीमत लगभग पचास हजार थी। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *